"Seek Knowledge From Cradle To Grave"

Notice Detail

One day Sports organized by NSS under Fit India movement

हमीदिया गर्ल्स डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा दिनांक 15.12.2023 को फिट इंडिया के अंतर्गत एक दिवासीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्या प्रोफेसर नासेहा उस्मानी ने स्वयंसेविकाओं को स्वस्थ और सक्रिय रहने के लिए जीवन में खेल और व्यायाम को सम्मिलित करने की प्रेरणा दी उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ रोमांच भी आवश्यक है। 100 मीटर रेस प्रतियोगिता और बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 100 मीटर रेस में आतिफा नाज प्रथम ,सिम्मी अंसारी द्वितीय और जेहरा खातून तृतीय स्थान पर रही। बैडमिंटन प्रतियोगिता में जेहरा खातून प्रथम, आतिफा नाज़ द्वितीय और रहमा तृतीय स्थान पर रहीं। सिदरा महफूज और सिम्मी अंसारी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती शरमीन फातिमा, कार्यक्रम अधिकारी हिना फरहीन,डॉ शहला हसन, पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ शमा रानी,डॉ अमिता अग्रवाल उपस्थित रहीं।