"Seek Knowledge From Cradle To Grave"

Notice Detail

Hindi Pakhwada

राजर्षि टंडन महिला महाविद्यालय में 22.09.23 से 27.09 23 तक हिंदी पखवाड़ा मनाया गया। जिसके अंतर्गत विभिन्न अंतर्महाविद्यालय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । जिसमें इलाहाबाद विश्वविद्यालय और सभी कॉलेजों की प्रतिभागियों ने भाग लिया। 20.09.2023 को आयोजित कहानी प्रतियोगिता जिसका विषय "बेरोजगारी" था, उसमें हमीदिया गर्ल्स डिग्री कॉलेज की एम तृतीय सेमेस्टर मध्यकालीन इतिहास विभाग की छात्रा आयशा अंसारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

राजर्षि टण्डन महिला महाविद्यालय मालवीय नगर प्रयागराज में दिनांक 06.10.2023 से 10.10.2023 तक 'गांधी जयंती' समारोह के अंतर्गत अंतर्महाविद्यालीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें हमीदिया गर्ल्स डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मध्यकालीन इतिहास विभाग की छात्रा आयशा अंसारी एम ए प्रथम सेमेस्टर ने निबंध प्रतियोगिता विषय "गांधीजी के जीवन मूल्यों की प्रासंगिकता" में द्वितीय स्थान तथा फ़ायक़ा सिद्दीकी एम ए अरबी प्रथम सेमेस्टर ने पोस्टर प्रतियोगिता विषय "मोहनदास से महात्मा तक, गांधी जी की जीवन यात्रा " में तृतीय स्थान प्राप्त किया।