"Seek Knowledge From Cradle To Grave"

Notice Detail

Organization of Zaika “nutrition with health” under One Day Camp of NSS on 14.01.2023

हमीदिया गर्ल्स डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आज एक दिवसीय शिविर के अंतर्गत स्वयं सेविकाओं ने कॉलेज की क्लास रूम की सफाई करने में श्रमदान दिया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ इरम फरीद उस्मानी एवं श्रीमती शर्मीन फात्मा के निर्देशन में पोषण एवं स्वास्थ्य से संबंधित जागरूकता के लिए स्वयं सेविकाओं ने स्वास्थवर्धक भोज्य पदार्थ "ज़ायक़ा न्यूट्रिशन विद हेल्थ" के अंतर्गत बनाया। बनाए गए भोज्य पदार्थों मे वेज पुलाव, खीर, दलिया, ओट्स की खीर, पालक पनीर, टोमेटो सूप, मेथी खिचड़ी, फिश फ्राई, पिंडी लड्डू, कचालू, फ्राई मटर, चिकन फ्राई, चना, वेज फ्राइड राइस, आलू गोभी पुलाव आदि बनाए गए। टोमेटो सूप और अंडे के हलवा को प्रथम स्थान, पालक पनीर और वेज पुलाव को द्वितीय स्थान, वेज फ्राइड राइस और ओट्स की खीर को तृतीय स्थान दिया गया। संतावना पुरस्कार चना, मेथी की खिचड़ी दलिया की खीर को दिया गया। जजमेंट डॉ सबीहा आज़मी एसोसिएट प्रोफेसर अंग्रेजी विभाग द्वारा किया गया। इस अवसर पर समाज शास्त्र विभाग की गेस्ट फैकल्टी हुस्ना बानो के साथ ऑफिय उपस्थित रहीं।