Notice Detail
हमीदिया गर्ल्स डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा दिनांक 12.02.2022 को आयोजित ऑनलाइन मेहंदी प्रतियोगिता में स्वयं सेविकाओं ने स्वीप योजना के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान के लिए अधिकतम मतदान की अपील के लिए प्रतिभाग किया। स्वयं सेविकाओं ने मेहंदी लगा कर के मतदान के महत्व को समझने और समझाने का प्रयास किया। सभी कार्य तीनों यूनिट की कार्यक्रम अधिकारियों श्रीमती शरमीन फातमा, डॉ इरम फरीद उस्मानी एवं श्रीमती हिना फरहीन के निर्देशन में हुआ। प्रतियोगिता में 50 से अधिक स्वयं सेविकाओं ने प्रतिभाग किया।
