"Seek Knowledge From Cradle To Grave"

Notice Detail

निबंध लेखन प्रतियोगिता

हमीदिया गर्ल्स डिग्री कॉलेज में दिनांक 9 जनवरी 2022 को राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा उत्तर प्रदेश एड्स नियंत्रण सोसाइटी द्वारा आयोजित lCONIC week दिनांक 3 जनवरी से 9 जनवरी 2022 के मध्य आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत विषय "एड्स जागरूकता" पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन ऑनलाइन मोड में किया गया प्रतियोगिता में कॉलेज के विभिन्न विभागों से 23 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रथम स्थान बीबी फातमा द्वितीय स्थान तहसीन फातमा एवं तृतीय स्थान जै़नब इस्लाम ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ इरम फरीद उस्मानी, श्रीमती शरमीन फातमा एवं श्रीमती हिना फरीन ने किया।