Notice Detail
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, श्री शिव प्रकाश तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि भारत सरकार द्वारा संचालित वित्तीय वर्ष 2020-21 में प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट-कम-मीन्स आधारित छात्रवृत्ति योजनाओं में राष्ट्रीय स्कालरशिप पोर्टल पर रिनीवल आवेदन हेतु 50 प्रतिशत अंक की बाध्यता वर्ष 2020-21 के लिए समाप्त कर दी गयी है। उन्होंने कहा कि समस्त सम्बन्धित को सूचित किया जाता है कि अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र/छात्राओं के प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट-कम-मीन्स छात्रवृत्ति हेतु उपरोक्तानुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
